अमेरिका द्वारा भारत को आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम मुहैया कराने पर दी गयी सहमति से पाकिस्तान घबरा गया है। पाकिस्तान विदेश विभाग की प्रवक्ता ने इसे "Arm Race" बढाने वाला कदम बताया।
पाकिस्तान के न्यूज चैनल जिओ न्यूज़ के अनुसार गुरुवार को पाकिस्तान विदेश विभाग की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को मिलने वाले एयर डिफेंस सिस्टम पर चिंता जताई। फारूकी का कहना था कि दक्षिण एशिया अब और अधिक "Arm Race" बर्दास्त नहीं कर सकता।
गौरतलब है कि ट्रम्प प्रशासन ने भारत को आधुनिक एयर डिफेंस वेपन सिस्टम मुहैया कराने पर सहमति दे चुका है एवं US कांग्रेस से स्वीकृति मिलने के बाद भारत को ये सिस्टम मिलेगा।



0 Comments:
Post a Comment