- जम्मू-कटरा हाइवे पर बनेगा भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर,
- तिरुमाला मंदिर सा होगा स्वरूप
- 2 साल में बन कर होगा पूरा
- मंदिर के साथ वैदिक विद्यालय एवं अस्पताल भी बनेगा
- मंदिर के लिए 100 एकड़ जमीन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को देगा जम्मू कश्मीर प्रशासन
"एक भारत-श्रेष्ठ भारत" का इससे अच्छा उदाहरण क्या होगा कि दक्षिण में बसे भगवान वेंकटेश्वर का एक निवास अब सुदूर उत्तर में जम्मू कश्मीर में भी होगा।
इस योजना को मूर्त रूप देने को लम्बे समय से प्रयासरत तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 100 एकड़ भूमि जम्मू-कटरा हाइवे पर देने के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने भी सैद्धान्तिक सहमति दे दी है। यह मंदिर तिरुमाला मंदिर का प्रतिरूप होगा।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने आशा जताई है कि वे इस मंदिर, वैदिक विद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण आगामी 2 वर्ष में पूर्ण कर देगा।
अंग्रेजी दैनिक "द हिन्दू" को इस बारे में जानकारी देते हुए देवस्थानम से जुड़े सांसद वी. विजय साई रेड्डी ने बताया कि मंदिर के लिए 2 स्थान चिन्हित किये गए है, इनमें से किसी एक पर जल्द ही निर्माण प्रारम्भ किया जाएगा।
लम्बे समय से चली आ रही थी मांग
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के निर्देश पर देवस्थानम के अधिकारी अनिल कुमार सिंघल, बसन्त कुमार एवं बोर्ड सदस्य जे. शेखर ने जम्मू कश्मीर UT के अधिकारियों से बातचीत कर टीम ने जम्मू के जिलों में ढूमी और माजिन में दो साइटों को सूचीबद्ध किया है।
सांसद रेड्डी ने बताया कि उन्होने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव से भी मुलाकात की और अपनी परियोजना का विवरण समझाया। यह कई उत्तर भारतीय राज्यों से तीमुमला जाने वाले तीर्थयात्रियों की लंबे समय से मांग है कि जम्मू में मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण किया जाए।
नवगठित केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य ने कहा कि जम्मू शांतिपूर्ण था और वहाँ कोई खतरा नहीं था।
जम्मू एक शांतिपूर्ण जगह है। जीवन बिल्कुल सामान्य है और क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं दर्ज की गई है। हमने दो साइटों को अंतिम रूप देने से पहले सुरक्षा, साइट तक पहुंच, पानी और परिवहन सुविधाओं की उपलब्धता सहित सभी पहलुओं पर विचार किया है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि, यह स्थल वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर स्थित हैं। - सांसद विजय साईं रेड्डी
प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू जो मंदिर निर्माण के लिए मुफ्त में जमीन आवंटित करने के लिए सहमत हुए। उन्होंने कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लिए जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है।



0 Comments:
Post a Comment