आज भाजपा द्वारा अपने राज्यसभा सांसदों को जारी किया एक 3 लाइन का व्हिप मीडिया एवं सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ माह पूर्व जब अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया गया तब भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था।
BJP's letter states 'All BJP MPs of Rajya Sabha are informed that some very important Legislative work will be brought to the House on Tuesday, 11th February 2020, to be discussed and to be passed'. https://t.co/kQ03pFZ69k
— ANI (@ANI) February 10, 2020
सोमवार को जारी इस व्हिप के बाद लोगों में चर्चा है कि "कुछ बड़ा होने वाला है!" कल का दिन जहां दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आने का है वहीं देश भर में सीएए को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच लोग कल आने वाले बिल को लेकर आशंकित भी है।
सर्वाधिक सम्भावना "समान नागरिक संहिता" पर बिल लाने की है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट पत्र भी वायरल हो रहा है। इसके अनुसार इस सत्र में प्रस्तुत किये जाने वाले बिल में समान नागरिक संहिता पर बिल लाया जाना प्रस्तावित है।




0 Comments:
Post a Comment