मनमोहन सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीफ इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए इसे बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारण बताया।
मुझे लगता है 'बीफ इंडस्ट्री' ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण है। मैंने 2009 में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी कहा है कि भारत को सलाह देने से पहले दुनिया को बीफ खाना बंद कर देना चाहिए। इसके तुरंत बाद विश्व हिन्दू परिषद ने मेरे पक्ष में एक बयान भी दिया। -जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें लगता लगता है 'बीफ इंडस्ट्री' ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण है। उन्होंने ने 2009 में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए अपने व्यक्तव्य की याद दिलाते हुए कहा कि भारत को सलाह देने से पहले दुनिया को बीफ खाना बंद कर देना चाहिए। जयराम रमेश ने 2009 में इस बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद द्वारा उनके इस बयान के समर्थन का भी जिक्र किया गया।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश: मुझे लगता है 'बीफ इंडस्ट्री' ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण है। मैंने 2009 में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी कहा है कि भारत को सलाह देने से पहले दुनिया को बीफ खाना बंद कर देना चाहिए। इसके तुरंत बाद विश्व हिन्दू परिषद ने मेरे पक्ष में एक बयान भी दिया। pic.twitter.com/ifEHLtxqCQ— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2020
गौरतलब है कि भारत में बीफ को लेकर पहले भी सियासत होती रही है। गत मोदी सरकार में बीफ को लेकर निकाले गए एक नोटिफिकेशन के विरोध में केरल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौराहे पर गाय काटी गई थी।
Niyas Koorapilli, Youth Congress leader— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) May 29, 2017
& Tony Thomas,NSUI Leader rallying with blood flowing cut head of Cow through the streets of Kerala pic.twitter.com/AxLTeIo2LY
वहीं 2013 में UPA सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा एक पर्चा निकाल गौमांस सेवन से रक्त की मात्रा बढ़ने का दावा किया गया था जिसे बाद में भाजपा के भारी विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था।



0 Comments:
Post a Comment