8 फरवरी को सम्पन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए लगभग सभी Exit Polls में आम आदमी पार्टी को विजयी होता दिखाया गया है। इन Exit Polls के अनुसार भाजपा के प्रदर्शन में सुधार तो हुआ है लेकिन भाजपा जीत से काफी दूर है। इस बीच भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री अमित भाई शाह द्वारा चुनावों के ठीक बाद बुलाई गई मैराथन बैठक भी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा है कि यह बैठक देर रात 3 बजे तक चली।
इस बीच आम आदमी पार्टी नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा ट्वीट किया गया एक वीडियो "EVM हैक" होने सम्बन्धी उनकी आशंका को प्रकट करता नजर आ रहा है।
हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कहाँ का है एवं क्या इस बारे में संजय सिंह द्वारा इस संबंध में चुनाव आयोग के समक्ष कोई कार्यवाही की गई है लेकिन इस तरह का वीडियो ट्वीट कर संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की अपेक्षा से कम सीटें आने पर पार्टी के बैकअप प्लान का खुलासा कर दिया है।चुनाव आयोग इस घटना का संज्ञान ले ये किस जगह EVM उतारी जा रही है आस पास तो कोई सेंटर है नही। pic.twitter.com/zQz7Ibaoe7— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 8, 2020
8 फरवरी को भी संजय सिंह ने इस संबंध में प्रश्न उठाया था।
AAP leader Sanjay Singh: Therefore, arrangements must be made outside the strong room for our party workers and our MLAs, so that they can guard and make sure that EVMs are not tampered. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/UgRFcwoT92— ANI (@ANI) February 8, 2020
इन चुनावों में अपने चुनावी रणनीतिक कौशल के लिए जाने जाने वाले अमित भाई शाह द्वारा पूरा दमखम लगाया गया है वहीं शाहीनबाग जैसे मसले के बाद ध्रुवीकरण की भी संभावनाएं थी ऐसे में मीडिया के Exit Polls में आए आंकड़े कितने सही बैठते है ये देखना होगा।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने EXIT Polls में सामने आई जीत के बावजूद EVM पर प्रश्न उठाए जाने पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया।
बेचारी EVM..एग्जिट पोल्स ने 4बजे तक की वोटिंग पर नतीजों की 'भविष्यवाणी' की। 4बजे के बाद करीब 18-20% वोट और पड़ा। 1% वोट से नतीजे बदल जाते हैं,यहां 18-20% का मामला है।फिर भी एग्जिट पोल की भविष्यवाणी को यूं दिखाते हुए कि मानो नतीजे ही आ गए हों,EVM पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।गजबे है।— Sushant Sinha (@SushantBSinha) February 9, 2020
इन सबके जनता का मानस क्या रहा इसका पता 11 फरवरी को आने वाले परिणाम से ही स्पष्ट होगा।



0 Comments:
Post a Comment