यूपी के मुख्यमंत्री योगीजी का काम करने का अंदाज निराला है। जिस काम के बारे में लोग सोचने से डरते है, योगीजी उस काम को कर डालते है।
योगीजी आजकल चर्चा में है अपने एक नवाचार की वजह से। मंदिर और मस्जिद पर लगा लाउड स्पीकर वैसे तो आरती और अज़ान के ही काम मे आता है लेकिन इसका उपयोग का नया तरीका योगी सरकार ने सोचा है। इस लाउड स्पीकर से अब योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
दरअसल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बिजली के बकाया भुगतान और नई योजनाओं को बताने के लिए मंदिर और मस्जिद में लगे लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया जाएगा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने इसकी योजना बनाई है. इसके तहत किसानों के लिए आसान किस्तों में ट्यूबवेल योजना के अलावा चल रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यूपी सरकार उत्तर प्रदेश किसान आसान किस्त योजना को लोकप्रिय करने की कोशिश कर रही है। यह योजना नलकूप मालिकों को बिना ब्याज के आसान किस्तों में बिल भुगतान करने में मदद करती है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने इस योजना को लागू करने के लिए शुरुआती तौर पर 14 जिले चुने हैं।
मंदिर-मस्जिद से सरकारी संदेश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंदिरों और मस्जिदों से अब धार्मिक संदेशों के अलावा आपको सरकारी विज्ञापन भी सुनाई देगा। पीवीवीएनएल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 14 जिलों में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर हैं. इन जिलों में ये योजना लागू की जाएगी।



0 Comments:
Post a Comment