प्रदेश की गहलोत सरकार ने रविवार को ढाई दर्जन आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
30 आईएएस अधिकारियों की इस सूची में 4 जिलों के कलक्टर बदल दिए गए हैं। वहीं डेपुटेशन से मूल कैडर में आए सुधांश पंत को प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण बनाया गया है। संदीप वर्मा को राजस्व विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रेया गुहा को प्रमुख शासन सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है।
जल्द आ सकती है एक और IAS तबादला सूची
चर्चा है कि बांसवाड़ा में कलेक्टर का पद रिक्त रहने एवं सिरोही कलेक्टर भी इसी महीने रिटायर होने की स्थिति देखने हुए संभावना है कि जल्द ही एक और IAS तबादला सूची आ सकती है।
ये होंगे अधिकारियों के नए विभाग-
- समित शर्मा को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन,
- सुरेशचंद्र गुप्ता को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,
- गौरव गोयल को निदेशक पेट्रोलियम जयपुर एवं निदेशक खान,
- वीरेंद्र सिंह बाकांवत को आयुक्त स्कूल शिक्षा
- महेंद्र सोनी को आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- प्रदीप केशव राव को प्रबंध निदेशक राजस्थान चिकित्सा सेवाएं,
- खुशाल यादव को आयुक्त नगर निगम बीकानेर
- सौरभ स्वामी को निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर
- चित्रा गुप्ता को निदेशक पब्लिक सर्विसेज,
- भगवती प्रसाद कलाल को संयुक्त शासन सचिव खान विभाग,
- रुकमणी रियार को संयुक्त मुख़्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ,
- आशीष गुप्ता को सचिव आरपीएससी अजमेर
- रश्मि गुप्ता को अतिरिक्त पंजीयक सहकारिता विभाग जयपुर
- नीरज कुमार पवन को शासन सचिव श्रम एवं रोजगार,
- रवि जैन को शासन सचिव परिवहन विभाग
- राजेश कुमार यादव को प्रमुख शासन सचिव पीएचईडी



0 Comments:
Post a Comment