- प्रसिद्ध महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने की घोषणा
- राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होते ही दान किया जाऐंगे 10 करोड़ रुपये।
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट बनाने की घोषणा के बाद से मंदिर निर्माण को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है।
पीएम मोदी की इस घोषणा का स्वागत करते हुए पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जैसे ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा वैसे ही पटना का महावीर मंदिर न्यास इसके निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान करेगा।
आचार्य किशोर कुणाल ने कहा, 'अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पटना के महावीर मंदिर न्यास ने पिछले कई वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित करके रखे हुए हैं।'आचार्य किशोर कुणाल ने इस बात को लेकर भी खुशी जताई कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जो ट्रस्ट बनाने की घोषणा की गई है उसे पूरी तरीके से स्वायत्तता प्रदान की गई है ताकि वह मंदिर निर्माण के लिए कोई भी फैसला ले सकें।



0 Comments:
Post a Comment