राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज फिर महात्मा गांधी की हत्या एवं हत्या के बाद कोर्ट में चले ट्रायल पर प्रश्न खड़ा करने हुए इस केस को रीओपन करने की मांग की। स्वामी ने अंग्रेजी दैनिक "द हिन्दू" द्वारा प्रकाशित पुस्तक "Assassination of Mahatma Gandhi" को लेकर अखबार को धन्यवाद देते हुए इसके जरिये कुछ प्रश्न खड़े किए।
Nation needs to be thankful to the The Hindu which under the direction of N Ram and authorship of senior editors, has produced a book: Assassination of Mahatma Gandhi, containing the newspaper's coverage of the same and trial (More next tweet)— Subramanian Swamy (@Swamy39) February 16, 2020
इस पुस्तक के पेज संख्या 52 पर एक अंतरराष्ट्रीय पत्रकार के बयान, जिसमें उसने 5.05PM पर 4 गोलियां चलने एवं शाम 5.40 पर बिड़ला हाउस में गांधीजी को मृत घोषित करने की बात कहीं वहीं गोडसे द्वारा 2 गोली चलाने की बात का हवाला देते हुए स्वामी ने लिखा कि गोली लगने के 35 मिनट तक गांधीजी के जीवित रहे।
Page 52 quotes Associated Press International journo: he heard at 5.05 pm 4 shots [not 3 as PP in Court later told court]. Godse deposed he fired only 2. Same API journalist said Gandhi declared dead in Birla House at 5.40PM i.e., he was alive for 35 mins.— Subramanian Swamy (@Swamy39) February 16, 2020
अपने ट्वीट के जरिये स्वामी ने महात्मा गांधी की देह के पोस्ट मॉर्टम न किये जाने समेत कुछ ऐसे प्रश्न खड़े किये जो उस समय अपनाई गई प्रक्रिया पर प्रश्न खड़ा करते है।
इन प्रश्नों से स्वामी ने अपना संदेह रखा सामने-
- गांधीजी की देह का पोस्टमार्टम या ऑटोप्सी क्यों नहीं किया गया?
- आभा एवं मनु (गांधीजी की सहयोगी), जो कि घटना की प्रत्यक्ष गवाह थी, को कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया गया?
- गोडसे की रिवॉल्वर में कितने खाली चैंबर थे?
1st question: Why no post mortem or autopsy on Gandhiji's body? 2nd : Why Abha and Manu as direct eyewitnesses not questioned in court? 3rd: How many empty chambers in Godse's revolver? Italian revolver "untraceable"!! Why? We need to re-open the case— Subramanian Swamy (@Swamy39) February 16, 2020
इससे पहले भी महात्मा गांधी की हत्या के बाद के ट्रायल पर प्रश्न उठते रहे है। स्वामी ने राज्यसभा में भी इस बात को उठाने का प्रयास किया था।
देखना होगा कि क्या भविष्य में इन प्रश्नों का जवाब मिलता है या ये बातें सिर्फ फिल्मों की कथानक बन कर रह जाएंगी!



0 Comments:
Post a Comment