संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित आतंकी एवं पुलवामा समय कई आतंकी हमलों का मास्टर माइंड मसूद अजहर पाकिस्तान से "लापता" है!
आतंकवादियों का पनाहगार रहे पाकिस्तान ने अब फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) के सामने कहा है कि आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान से गायब हो गया है। इतना ही नहीं उसके परिवार का भी कोई पता नहीं है।
गौरतलब है कि गत वर्ष 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट पर एयर स्ट्राइक कर वहां के मदरसे में चल रहे आतंक के अड्डे को नेस्तोनाबूद कर दिया था। इस हमले में वायुसेना ने 300 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का अनुमान लगाया था। इस हमले के बाद मसूद अजहर के इस हमले में मारे जाने की अपुष्ट खबर भी आई थी। पाकिस्तान द्वारा एयर स्ट्राइक की बात तो स्वीकार की गयी थी लेकिन इसमें मसूद अजहर समेत किसी आतंकी के मारे जाने की बात को खारिज करते हुए उस समय पाकिस्तान ने सिर्फ "4 पेड़ गिरने" की बात की थी।
हालांकि इस हमले के कुछ दिन बाद मसूद अजहर की मौत को लेकर चल रही खबरों के बीच CNN को दिए अपने इंटरव्यू में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने एवं बीमार होने की बात स्वीकार की थी।
Masood Azhar is in Pakistan, he is very unwell, he's unwell to the extent that he can't leave house because he is really unwell. That's the information I have. If they have evidence share with us so that we can convince the people and the judiciary: Shah Mahmood Qureshi. pic.twitter.com/kngJB5x1BT— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) March 1, 2019
अब जब FATF के प्रतिबंध से बचने के लिए पाकिस्तान ने ये नया पैंतरा अपनाया है, सभी जगह पाकिस्तान की इस बात का मजाक उड़ाया जा रहा है।
खुद पाकिस्तान के पत्रकार बिलाल फारुखी ने भी FATF के प्रतिबंध से बचने की इस पाकिस्तानी "जुगत" पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया।
It will be a huge embarrassment if JeM chief Masood Azhar has indeed gone "missing" along with his family. The govt had taken control of his madrassa in Bahawalpur a year ago. Ehsanullah escapes, Lal Masjid's Abdul Aziz is back in action & now this, if it's true. What's going on? pic.twitter.com/JzYZoop4sf— Bilal Farooqi (@bilalfqi) February 16, 2020
I find this very hard to believe considering that Pakistan is trying to avoid being blacklisted by FATF. How can JeM chief Masood Azhar, who has remained under surveillance in Bahawalpur, simply go missing along with his family? First Ehsanullah, now this? https://t.co/CJC9Qjvk4b— Bilal Farooqi (@bilalfqi) February 16, 2020
फारुखी लिखते है कि एक साल पहले पाकिस्तान ने अज़हर के बहावलपुर मदरसे को कब्जे में ले लिया था इसके बावजूद अज़हर का गायब होना पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी वाली बात है।



0 Comments:
Post a Comment