आज TV और फ़िल्म जगत से दो निर्णयों की वजह से चर्चा में है, एक था बिग बॉस में असीम रियाज़ को हरा सिद्धार्थ शुक्ला का जीतना वहीं फिल्मफेयर की बेस्ट लिरिसिस्ट कैटेगरी में केसरी के "तेरी मिट्टी" गीत की जगह गली बॉयज के "अपना टाइम आएगा" का चुनाव।
फिल्मफेयर अवार्ड्स वालों के समक्ष दो गीतों के बोल थे, जिनमें से उन्हें एक चुनना था। "तू कहती थी तेरा चांद हूं मैं और चांद हमेशा रहता है" जैसे बोल वाली फ़िल्म केसरी का गीत "तेरी मिट्टी" और "तू नंगा ही तो आया है, क्या घंटा लेकर जाएगा" जैसे बोल लिए फ़िल्म गली बॉयज का गीत "अपना टाइम आएगा"।
फिल्मफेयर वालों ने अपने स्तर का गीत चुन लिया और इसका नतीजा हुआ मनोज मुन्तजिर जैसे गीतकार का अवार्ड्स को अलविदा कहना।
Good bye Awards..!!! pic.twitter.com/iaZm0za40u
— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) February 15, 2020
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी को जितनी सराहना मिली, उतने ही मशहूर फिल्म के गाने भी हुए। केसरी फिल्म का देशभक्ति गीत 'तेरी मिट्टी में घुल जावां' को लोगों ने काफी पसंद किया था। पिछले साल 2019 में यह गाना ना सिर्फ बेस्ट एल्बम सॉन्ग्स में था बल्कि बेस्ट ट्रैक्स ऑफ द ईयर में भी शामिल रहा। लेकिन फिल्मफेयर में गाने को अवॉर्ड नहीं मिलने से आहत गीतकार मनोज मुंतशिर ने अवॉर्ड शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
अगर मैं पूरी जिंदगी भी कोशिश करूं तो 'तू कहती थी तेरा चांद हूं मैं और चांद हमेशा रहता है' से बेहतर और कोई लाइन नहीं लिख पाऊंगा। आप उन शब्दों को सम्मान देने में असमर्थ साबित हुए जिसने करोड़ों भारतीयों को रुलाया और अपने मातृभूमि की चिंता की। इसलिए आज मैं आपको अलविदा कहता हूं। मैं ऑफिशियली अनाउंस करता हूं कि मैं अपने आखिरी सांस तक किसी भी अवॉर्ड शो में नहीं जाऊंगा। अलविदा'- मनोज मुन्तज़िर
इस अवॉर्ड में बेस्ट लिरिसिस्ट कैटेगरी में अपना टाइम आएगा गाने के लिए डिवाइन और अंकुर तिवारी, तुझे कितना चाहने लगे गाने के लिए मिथुन, बेख्याली सॉन्ग के लिए इरशाद कामिल और तेरी मिट्टी गाने के लिए मनोज मुंतशिर को नॉमिनेट किया गया था। डिवाइन और अंकुर तिवारी को गली बॉय के गाने अपना टाइम आएगा के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड दिया गया।यही वजह है कि मनोज ने अवॉर्ड शोज को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
मनोज मुंतशिर ने गलियां (एक विलन), तेरे संग यारा (रुस्तम), कौन तुझे यूं प्यार करेगा (एमएस धोनी) जैसे सुपरहिट गानों के बोल लिखे हैं। उन्हें एक विलन के लिए लिसनर्स च्वॉइस एल्बम ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जा चुका है। इसके अलावा वे गलियां और तेरे संग यारा के लिए बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड से आईफा अवॉर्ड्स, इंडियन टेली अवॉर्ड्स, हंगामा सर्फर्स च्वॉइस अवॉर्ड, रेडियो मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से कई बार नवाजे जा चुके हैं।



0 Comments:
Post a Comment