पाकिस्तान ने भारत में आतंक का जगह फैलाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। आज से लगभग 6 साल पहले तक हमारे देश का कोई भी हिस्सा आतंक से अछूता नहीं था और जब बात जम्मू कश्मीर की आती थी तब हालात और भी विकट हो जाते थे।
भारत में मोदी सरकार के आने के बाद से देश की आंतरिक सुरक्षा बहुत बेहतर हुई है एवं गिनी चुनी घटनाओं को छोड़ देश ने आतंकवाद पर पूरी तरह काबू पाया है। लेकिन जिस पाकिस्तान ने हमारे भारत मे आतंक फैलाया आज उसके किये का फल उसे उसके ही देश में मिल रहा है।
"स्वतंत्र बलूचिस्तान" के लिए संघर्षरत बलोच सेनानियों ने मंगलवार रात पाकिस्तानी सेना की बलूचिस्तान में स्थित कई सैन्य चौकियों पर कब्जा कर एक बड़ी जीत दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए एवं पाकिस्तानी सेना की चौकियों को नष्ट किया जा चुका है।
बलूच राजी आजोई-ए-संगर (बीआरएएस) के प्रवक्ता बलूच खान ने एक बयान में मंगलवार की रात पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन का विवरण जारी किया।
"BRAS" बलूच लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बलूच रिपब्लिकन आर्मी और बलूच रिपब्लिकन गार्ड का एक गठबंधन है जो बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहा है।
बीआरएएस के आधिकारिक प्रवक्ता बलूच खान ने कहा कि इस भीषण हमले के बाद कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को बीआरएएस के लड़ाकों ने पकड़ लिया। “युद्ध में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 16 कर्मी मारे गए, जबकि सभी चौकियां पूरी तरह से नष्ट हो गई है।
"कल रात का हमला ऑपरेशन ऐसटेक का हिस्सा था। ये विशेष सैन्य ठिकाने और चौकीयां भारी संख्या में लश्कर-ए-तैयबा जैसे कट्टर जिहादी समूहों की सहायता कर रहे थे। ऐसे तत्वों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं दिखाई जाएगी।"-BRAS
बलूच खान ने कहा कि बीआरएएस के रूप में एक संगठित और एकजुट राष्ट्रीय शक्ति का गठन बहुत अच्छी तरह से कार्य एवं प्रगति कर रहा है। एक स्वतंत्र और शांतिपूर्ण बलूच मातृभूमि के गठन तक बलूच मित्र सेना पाकिस्तान और कब्जे वाली ताकतों को निशाना बनाना जारी रखेगी।



0 Comments:
Post a Comment