प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख होंगे। उन्हें बुधवार को नवगठित ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख के रूप में चुना गया। उत्तर प्रदेश के 1967 बैच के आईएएस अधिकारी, मिश्रा ने मई 2014 से अगस्त 2019 तक प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया है।
इस महीने की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर यह ट्रस्ट गठित किया गया है।
पिछले साल राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इसने केंद्र सरकार को विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया।
आज ट्रस्ट ने अपनी पहली बैठक आयोजित की और महंत नृत्य गोपाल दास को अध्यक्ष और चंपत राय को महासचिव चुना। बैठक वरिष्ठ वकील के पराशरन के निवास पर आयोजित की गई, जो ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। परासरन ने सुप्रीम कोर्ट में हिंदू दलों का प्रतिनिधित्व किया था। पहली बैठक अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के तौर-तरीकों पर काम करने की थी।
ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान के लिए अयोध्या में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता खोलने का भी फैसला किया गया। पुणे के स्वामी गोविंद देव गिरी को ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया है। पहली बैठक में उपस्थित सदस्यों में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार, यूपी सरकार के प्रतिनिधि अविनाश अवस्थी और अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा शामिल थे।



0 Comments:
Post a Comment