3 इडियट्स और मुन्ना भाई MBBS ने निर्माता रहे विधु विनोद चोपड़ा ने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को लेकर बनाई फ़िल्म "शिकारा" को लेकर कश्मीरी पंडितों एवं उनसे सहानुभूति रखने वाले देशवासियों को आदिल खान और सादिया खान स्टारर इस फ़िल्म से काफी अपेक्षाएं थी। लेकिन रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया में इस फ़िल्म के प्रीमियर के दौरान हुई एक घटना के बाद से सोशल मीडिया पर फ़िल्म निर्माता निर्देशक चोपड़ा की काफी आलोचना हो रही है।
इस वीडियो में सबसे ज्यादा निराशा वाला पल वो होता है जब मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख निर्माता विधु विनोद चोपड़ा फ़िल्म में सच्चाई न आने से निराश हताश कश्मीरी पंडित महिला को कहते है "बहुत अच्छा बोली, ताली बजाओ, इनके लिए शिकारा 2 बनाएंगे।"
घटना का वीडियो-
शिकारा का ट्रेलर देखकर कश्मीरी हिंदू महिला रो पड़ती है और विधु विनोद चोपड़ा पर चिल्लाती है @neelakantha उसके बगल में बैठकर उसे शांत करने की कोशिश करते हैं।— Dinesh Raheja (@DKR1977) February 7, 2020
चौंकाने वाला हिस्सा विधु विनोद चोपड़ा का जवाब है "बहूत अच्छा बोली, ताली बजाओ, इनके लिए शिकारा 2 बनायेंगें" pic.twitter.com/zp9uX4hVhl
दरअसल फ़िल्म प्रमोशन टीम ने रणनीति के तहत इस फ़िल्म का प्रमोशन शुरू से कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को लेकर बनी फिल्म के रूप में किया गया था। इसका शुरुआती पोस्टर भी Shikara-The untold story of Kashmiri Pandits के रूप में लांच किया गया था।
लेकिन रिलीज से ठीक पहले अखबार में आए विज्ञापनों में इस फ़िल्म के पोस्टर में बदलाव लाकर Shikara- A Timeless Love story in the worst of Times कर दिया गया।
दर्शक जहां लम्बे समय बाद जहां कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की सच्ची घटनाओं की उम्मीद लगाए बैठे थे वहीं अत्याचारों की कहानी को तरजीह देने की बजाए फ़िल्म निर्माता चोपड़ा ने इसे सिर्फ लव स्टोरी तक सीमित कर दिया।
विधु विनोद चोपड़ा इससे पहले भी कश्मीर विषय पर रितिक रोशन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ एवं प्रीति जिंटा के साथ ""मिशन कश्मीर"" फ़िल्म बना चुके है। एक आतंंकी के विचारों को जस्टिफाई करने वाली यह फ़िल्म अपने खराब कथानक एवं ज़बरदस्ती की लव स्टोरी के कारण यह फ़िल्म भी सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।
इस घटना के बाद ट्विटर पर फ़िल्म के बायकॉट करने को लेकर ट्विट्स भी ट्रेंड में आए। अब देखना होगा कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को ट्रेलर में दिखा लव स्टोरी परोसने वाले निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की ये फ़िल्म कितनी चलती है!
✍️





0 Comments:
Post a Comment