बीते दिनों यूएन आम सभा के दौरान जम्मू कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को मलेशिया और तुर्की से समर्थन मिला था। मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने संबोधन के दौरान जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया था और जम्मू कश्मीर पर भारत द्वारा ‘कब्जा करने’ की बात कही थी। मलेशिया के पीएम के उक्त बयान से भारत सरकार बेहद नाराज थी। यही वजह है कि भारत ने पाम ऑयल आयात पर रोक लगा दी है।
![]() |
दरअसल सरकार मलेशिया को कड़ा संदेश देना चाहती है। यही वजह है कि सरकार पाम ऑयल आयात पर प्रतिबंध लगाया है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर पर बयान के साथ-साथ मलेशिया विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक को भी भारत प्रत्यर्पित नहीं कर रहा है। इस मुद्दे पर भी नाराज सरकार तुर्की से भी आयात पर कुछ प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। तुर्की ने भी यूएन महासभा में जम्मू कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया था। यही वजह है कि सरकार तुर्की के खिलाफ भी कुछ प्रतिबंध लगाने की योजना पर काम कर रही है।




I welcome this decision.
ReplyDelete