दिल्ली में विधानसभा चुनावों की आहट के बीच केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की बदजुबानी एक बार फिर सामने आ रही है। पिछले आम चुनावों में अपने पास केन्द्र की चाबी होने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल की पार्टी का लोकसभा चुनावों में जनता के सफाया क्या किया आप तौर पर मीडिया में रहने के आदि आम आदमी पार्टी के नेता अचानक मीडिया से ठीक उसी तरह गायब हो गये जैसे जाडे में गर्मी। इसके बावजूद मीडिया में न आने पर जिन नेताओं को ''कब्ज'' हो जाती थी वे गाहे बगाहे सोशल मीडिया को अपना शौचालय समझ यहीं शंका निव़त हो लेते है।
ऐसे ही एक बयानवीर नेता है राजेन्द्र पाल गौतम। जनाब दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री है। आज #BanEVM हैशटेग के साथ इन्होंने बाबा रामदेव को घेरने के लिये एक tweet किया। इस टवीट में जनाब हिन्दुओं से उनके पूरखों का इतिहास पूछ रहे थे और इसी प्रश्न के दरमियान जनाब गौतम हिन्दु धर्म की आस्था को चाेट करते हुए कुछ ऐसा पूछ गये जिसका परिणाम आज भी कांग्रेस भुगत रही है। केजरीवाल के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने बाबा रामदेव के tweet को कोट करते हुए पूछा
''अगर यह बात प्रमाणित है कि राम और क़ष्ण तुम्हारे पूर्वज है तो इतिहास मे इनको पढाया क्यूं नही जाता। पूर्वजों का कोई इतिहास होता है जबकी इनका कोई प्रमाणिक इतिहास नही है। यह पौराणिक कथाएं है, ऐतिहासिक नहीं जबकी पेरियार जी का द़ष्टीकोण प्रमाणिकता और तार्किकता के आधार पर था। #BanEVM"
केजरीवाल के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के इस tweet का जवाब अन्ना आंदोलन से केजरीवाल के साथी रहे एवं आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. कुमार विश्वास ने अपने चित परिचित अंदाज में देते हुए लिखा-
''आंदोलन की नायक, हमारी छोटी बहन संतोष कोली के बलिदान की मलाई चाट रहे, सीमापुरी के ये MLA, आत्ममुग्ध बौने के प्रिय मंत्री हैं ! राम और कृष्ण के होने का देश से सबूत माँग रहे हैं ! इनका कहना है कि “राम और कृष्ण” चूँकि इतिहास में नहीं पढ़ाए जाते इसलिए उनका अस्तित्व ही नहीं है ! इस तर्क से तो, इतिहास में तो तुम्हारे बाप भी नहीं पढ़ाए जाते तो क्या वे हुए ही नहीं ? या फिर तुम किसी और ही विधि से प्रकट हुए ? लगता है सत्ता की गर्मी दिमाग़ पर कुछ ज़्यादा ही चढ़ गई है ? ख़ैर तुम्हारे आका ने हमारे लाख समझाने के बाद भी सेना से उसके शौर्य के सबूत माँगे थे, तो लोकसभा चुनाव में लोगों ने भरपूर दे भी दिए थे, अब तुमने राम और कृष्ण के होने के सबूत माँगे हैं, तो बस थोड़ी प्रतीक्षा करो विधानसभा-चुनाव में तुम्हें भी मिल जाएँगे ''
डाॅ. कुमार विश्वास केे इस करारे जवाब के बाद संभवत: केजरीवाल के मंत्री को अंदाजा हुआ कि उसने क्या गलती कर दी एवं इसके बाद अकाउंट हैक होने का बच्चों वाला बहाना बनाते हुए एक tweet किया-
Somebody has misused or hacked my twitter handle and tweeted something on religious Icons to harm my Party at the time of election, I will see the ways to take steps in this regards. Everyone has right to have faith in their Icons and I respect everyone's faith.— Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) November 22, 2019
लेकिन डॉ. कुमार विश्वास इस पर भी फिरकी लेने से न चुके-
इन सबसे एक बात स्पष्ट है इसके बाद कई अन्य यूजर्स ने भी राजेन्द्र गौतम का जमकर नंबर लिया-. ऐसे ही हैक हो गया था जैसे कुर्सी पर बैठते ही अन्ना को गाली देते हुए तुम्हारे निर्वीर्य नायब का हो गया था ? नौ सौ खेल बसंतो खेलीं तिन्हें सिखावैं चंदो 😡👎— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 22, 2019
ये सबसे अच्छा बहाना है। तुम जैसे का अकाउंट कौन हैक करेगा जो न तीन में न तेरह में!— RAKESH (@rakesh_rsb22) November 22, 2019
अब तो अकाउंट सुरक्षित हैं ना??— देवेन्द्र सिंह (@dev6236) November 22, 2019
अब बता दीजिये कि पेरियार का दृष्टिकोण श्रीराम और श्रीकृष्ण के प्रति तार्किक और प्रमाणिक था या नहीं???




0 Comments:
Post a Comment