पाकिस्तान और चीन की किसी भी हरकत से तत्काल निपटने के लिए देश में 06-08 थियेटर कमान का गठन किया जा सकता है। यह कमान देश की तीनों सेनाओं की शक्तियों से लैस होंगी। हर थियेटर कमान का एक अलग चीफ होगा। अभी थियेटर कमान का पूरा खाका तैयार नहीं है पर थियेटर कमान का प्रमुख सीधे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अधीन भी लाया जा सकता है।
CDS जनरल बिपिन रावत के मुताबिक थियेटर कमान भविष्य की आवश्यकता है और यह दुश्मन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम होंगी। गौरतलब है कि चीन ने हाल में 05 थियेटर कमान तैयार किए हैं। सूत्रों का कहना है कि देश में थियेटर कमान की संख्या अभी तय नहीं की गई है पर यह 06-08 के बीच में हो सकती है। मुख्य रूप से उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी थियेटर कमान बनाने का विचार है लेकिन एक दिशा में एक से ज्यादा थियेटर कमान हो सकती है। इस पर अभी फैसला होना बाकी है।
सीडीएस रावत ने कहा कि थियेटर कमान के पास देश की तीनों सेनाओं की ताकत होगी और हर कमान का एक अलग प्रमुख होगा। उन्होंने तीन साल के भीतर इस प्रक्रिया के पूरी होने की उम्मीद जताई है।
बता दें कि थल सेना की 07, वायुसेना की 06 तथा नौसेना की तीन कमान हैं। अंडमान निकोबार में एक ट्राई सर्विस कमान है।
मौजूदा कमान कितनी:-
अभी सेना की सात, वायुसेना की छह तथा नौसेना की तीन कमान हैं। अंडमान निकोबार में एक ट्राई सर्विस कमान है। इसमें सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों शामिल हैं। थियेटर कमान बन जाने के बाद ये कमान रहेंगी या नहीं रहेंगी, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन योजना यह है कि थियेटर कमान ही असल युद्धक भूमिका में होंगी।
ये नई कमान होंगी
- एयर डिफेंस : रावत ने कहा कि थियेटर कमान के अनुरूप ही एक संयुक्त एयर डिफेंस कमान भी बनेगी। अभी थल, नभ और नौसेना का एयर डिफेंस का अपना-अपना तंत्र है। इसे मिलाकर एक एयर डिफेंस कमान बनाई जाएगी। इससे देश में दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करना संभव होगा।
- लॉजिस्टिक : इसके अलावा संसाधनों की उपलब्धता, देखरेख और परिवहन आदि को लेकर एक लाजिस्टिक थियेटर कमान बनाई जाएगी
- स्पेस : थियेटर कमान बनाने के बाद स्पेस को लेकर एक अलग कमान के गठन का भी प्रस्ताव है।



0 Comments:
Post a Comment