दिल्ली पुलिस के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने एक से पांच जनवरी तक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था लेकिन चार छात्र संगठन इसके विरोध में थे. यह विरोध AISF, AISA, SFI और DSF की तरफ से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ज्यादतर छात्रों का कहना था कि उनको रजिस्ट्रेशन करने से रोका जाता था और धमकाया जाता है. इसके साथ ही तीन जनवरी को चार छात्र संगठनों ने सर्वर के साथ छेड़छाड़ भी की है. इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज हुई है।
JNU हिंसा: दिल्ली पुलिस ने कहा-वीडियो के आधार पर हुई नकाबपोश हमलावरों की पहचान, क्राइम ब्रांच ने जारी की तस्वीरें
By Auther at Friday, January 10, 2020
No comments
नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर हमलावर सहित पुरे मामले की जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेएनयू मामले में कुछ गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं. इसलिए हम इस मामले की कुछ जानकारियां शेयर कर रहे हैं. यह मामला गंभीर है इसलिए हम इस केस की जानकारी देने सामने आ रहे हैं. डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि आरोपियों की वायरल वीडियो के आधार पर हुई है. इसके साथ ही छात्रों से बातचीत के दौरान जो वीडियो मिले उससे भी आरोपियों की पहचान हुई है.



0 Comments:
Post a Comment